फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रैपिड सर्वे निष्पक्षता से करें’

Tue, 16 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर जिले में पिछड़ी जाति की गणना को रैपिड सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसके लिए सोमवार को विकास भवन में एक बैठक हुई और सर्वे कार्य को नामित किए गए जोनल व नोडल अधिकारी, बीडीओ तथा एडीओ पंचायत को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


रैपिड सर्वे बैठक में सीडीओ विजय गुप्ता ने कहा कि पिछड़ी जातियों की जनसंख्या की गणना निष्पक्ष ढंग से कराई जाए। गणना में किसी भी प्रकार का कोई दबाव न माने तथा सर्वे के दौरान एक मार्च 11 के बाद जन्मे बच्चों की गणना नहीं की जाएगी। सर्वे कार्य में कोताही व लापरवाही पर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी।

सीडीओ ने बताया कि पिछडे़ वर्ग के व्यक्तियों के आंकड़े क्षेत्र पंचायतवार तथा क्षेत्र पंचायत निर्वाचन क्षेत्रवार तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि हर प्रगणक एक राजस्व ग्राम के 200 परिवारों में से पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों की संख्या को चिह्नित कर कार्य करें।
विज्ञापन


गणना की पूरी जिम्मेदारी बीडीओ की होगी जो कार्यरत पर्यवेक्षकों व प्रगणकों के कार्यों को सही ढंग से कराएंगे। डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडेय ने बताया कि राजस्व ग्राम में गणना का कार्य पूर्वोत्तर दिशा से शुरू कर वार्डवार किया जाएगा। जिसके लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को 17 जून को विकास खंड कार्यालयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद प्रगणक आवंटित ग्राम सभा में गणना का कार्य प्रारंभ करने से पहले पूर्वोत्तर के पहले घर पर गेरू से क्रमांक डालेगा और इसी क्रम को अंतिम 200 मकान तक जारी रखेगा। कहा कि गणना के प्रारूपों को प्रगणक व पर्यवेक्षक बीडीओ तथा जिला स्तरीय अफसरों को अलग अलग भरने हैं।

बैठक में परियोजना निदेशक प्रदीप यादव, डीडीओ उग्रसेन यादव, डीसी एनआरएलएम राजेश त्रिपाठी, डीडी कृषि बृजेश चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें