फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाभी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील तस्वीरें वायरल की, रिपोर्ट

Tue, 02 Apr 2024 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। भाभी के साथ दुष्कर्म करने के लगभग ढाई साल बाद भाभी की आपत्तिजनक तस्वीरें देवर ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इसका पता चलते ही भाभी बदहवास हो गईं। मामले में बड़े भाई ने छोटे भाई के खिलाफ मल्लावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मल्लावां कस्बे के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। वर्ष 2020 में पिता का निधन होने पर वापस मल्लावां आ गया था। 25 दिसंबर 2021 को वह घर पर नहीं था। इसी दौरान छोटे भाई ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और वीडियो भी बना लिया। बताया कि इसके बाद भाई ने कई बार अपनी भाभी को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन इन्कार करने पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

बीती 13 और 14 मार्च को आरोपी देवर ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कई परिचितों के मोबाइल पर वायरल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें