फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेरठ के लिए निरस्त रही राज्यरानी एक्सप्रेस, आज लखनऊ भी नहीं जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ से कानपुर रेल खंड के अमौसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग काम का असर जिले में भी देखने को मिला। नॉन इंटरलाॅकिंग के चलते लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही। वहीं बृहस्पतिवार को भी लखनऊ जाने के लिए ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में यात्री राज्यरानी ट्रेन से सफर करते हैं। मेरठ जाने के लिए यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर को ढाई बजे चलती है और शाम को चार बजे हरदोई पहुंचती है। लखनऊ में काम करने व पढ़ाई करने वालों को वापसी करने के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद है। लखनऊ जाने के दौरान भी यह ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर सवा एक बजे निकलती है। ऐसे में दैनिक यात्रियों की यह पसंदीदा ट्रेन है लेकिन अमौसी रेलवे स्टेशन पर काम के चलते झांसी से आने वाला रैक लखनऊ नहीं पहुंचा।
ऐसे में अप रूट की 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त रही। इससे दैनिक यात्री परेशान रहे। अप रूट का रैक निरस्त होने से बृहस्पतिवार का डाउन रैक भी निरस्त रहा। डाउन रूट पर ट्रेन 22454 भी लखनऊ के लिए निरस्त रहेगी। ऐसे में यात्रियों को दूसरे साधनों से सफर करना पड़ेगा। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि छह से 13 अक्तूबर तक इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। यात्री सफर करने से पहले समय सारिणी देखकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें