बिलग्राम। 30 जनवरी को राजघाट पहुंचने वाली गंगा यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गईं है। गंगा आरती के लिए चबूतरे बन रहे हैं, वहीं मंच बनाया जा रहा है। कल्पवासी भी यात्रा का स्वागत करने को खासे उत्साहित हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही माघ माह में राजघाट पर भक्त कल्पवास करते हैं। माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। सरकार की ओर से निकाली जा रही गंगा यात्रा भी 30 जनवरी को जिले में पहुंचेगी।
यात्रा के स्वागत के साथ ही घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा। इसको लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सफाई व सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार ड्यूटी पर लगाया गया है।