हरदोई। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से राजीव कुमार मिश्रा को नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया। किसान चौरसिया को जिला मंत्री बनाया गया है।
आर्य कन्या इंटर कालेज सदर में हुए चुनाव में निर्वाचन अधिकारी कौशल किशोर मिश्र ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में महिला उपाध्यक्ष शशि कनौजिया, उपाध्यक्ष आदेश प्रकाश शुक्ल, डॉ. अरुण कुमार मिश्र, चिरंजीव कुमार आर्य, प्रदीप कुमार पांडे को बनाया गया है। संयुक्त मंत्री महिला रश्मि गुप्ता को बनाया गया है।
संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर सत्येंद्र कुमार, राम बहादुर, शिव कुमार, अनिल कुमार, बृजेश कुमार को चुना गया है। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, आय व्यय निरीक्षक सतगुरु प्रसाद वर्मा को बनाया गया है।
फूलचंद्र वर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, विजय कुमार यादव, रवि सिंह, अजय कुमार, सुनील कुमार राठौर, जमुना प्रसाद, लक्ष्मी शंकर द्विवेदी, संजीव कुमार, चंद्रेश कुुमार शर्मा, महेंद्रराम प्रजापति, अवधेश कुमार वर्मा, मृदुला, नम्रता वर्मा व पूनम गौतम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रांतीय प्रतिनिधि सुधीर कुमार श्रीवास्तव, युवराज सिंह, प्रदीप नारायन मिश्रा, मो. आरिफ, सुशील कुमार शर्मा, मनोज कुमार गौतम, रणवीर सिंह, कृष्ण प्रसाद यादव व नीलम कनौजिया को चुना गया है।