फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाबक्श, ओमेंद्र सहित 34 ने कराया नामांकन

Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
नामांकन कराने जाते भाजपा सदर से प्रत्याशी राजाबक्श सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर आठ विधानसभा सीटों पर चल रही नामंाकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को सपा, कांग्रेस व बसपा के एक एक, भाजपा के चार प्रत्याशियों के अलावा रालोद सहित 34 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। चौथे दिन तक समस्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर आठ सीटों पर अपना दावा ठाेंक दिया। 
विज्ञापन


हरदोई सीट पर इस दिन भाजपा से राजाबक्श सिंह ने दो सेटों में नामांकन कराया। सांडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ओेमेंद्र वर्मा ने दो सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक संजय वर्मा व धीरेंद्र रहे। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी मीना कुमारी ने दो सेटों में नामांकन कराया। उनके प्रस्तावकों में राममिलन व रामसेवक रहे। इसी सीट से बहुजनमुक्ति पार्टी से प्रत्याशी राजबहादुर सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी चक्रपाल व रामलखन ने भी पर्चा भरा।

इनके प्रस्तावक राकेश कुमार सिंह व लालता रहे। गोपामऊ से कुल चार ने नामांकन कराया।  इनके अलावा निर्दली प्रत्याशी के रूप में संदीप भदौरिया ने नामांकन कराया। सवायजपुर सीट पर चार ने नामांकन कराया। भाजपा से कुंवर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने चार सेटों में नामांकन कराया। प्रस्तावक के रूप में ब्रहमभनद दीक्षित, राघवेंद्र शुक्ला, राम सिंह, रामू शामिल रहे। इसके अलावा सवायजपुर सीट से ही जनाधिकार मंच से यदुनंदन लाल, निर्दलीय प्रत्याशियों में जगजीवन व सुधीर कुमार नामांकन कराने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन


शाहाबाद से रालोद प्रत्याशी शोभित पाठक ने नामांकन कराया। इनके दो सेटों में आकाश अवस्थी व संजीव कुमार प्रस्तावक बने। इसी सीट पर ही जनाधिकार मंच से महेंद्र कुमार, बहुजन महापार्टी से राजदेवी ने नामांकन कराया। जबकि भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी ने दो सेट में नामांकन और दाखिल किए। मल्लावां बिलग्राम सीट पर जनाधिकार मंच से रामदीन राठौर, सपा से सुभाष पाल ने तीन सेट में नामांकन कराया। प्रस्तावक आनंद मोहन, रामसिंह, सुखलाल रहे। जबकि पीस पार्टी से अश्वनी कुमार ने पर्चा भरा।

आईएमआईएमआई से अब्दुल अजीज ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। सुभाष सेना से सूरज बली, रालोद से अब्दुल रहूफ ने नामांकन दर्ज कराया। प्रस्तावक  शमीम अहमद, इशरार खां, अनुरूद्ध कुमार रहे। जबकि भाजपा के आशीष कुमार सिंह ने तीन सेट में नामांकन और दाखिल किए। बालामऊ सीट से भाजपा से रामपाल वर्मा ने चार सेटों नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावक  श्रीराम, उमेश चंद्र, शिवपाल, रामकिशोर रहे। इसी सीट पर रिपब्लिकन पार्टी के डॉ. अशोक कुमार, रालोद से राजेश्वरी व निर्दलीय प्रत्याशी अरूण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

संडीला विधानसभा सीट से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां से भाजपा से राजकुमार  अग्रवाल ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रस्तावकों में प्यारे लाल, प्रेम प्रकाश, जितेंद्र कुमार, कृष्ण पाल सिंह शामिल रहे। इसी सीट पर ही कम्युनिस्ट पार्टी से योगेंद्र सिंह, निर्दलीय से शुभम, शरीफ, रामरतन लाल वर्मा व विमल पांडे व सुभाष सेना से रमेश ने नामांकन कराया। जनाधिकार पार्टी से दिनेश ने नामांकन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें