फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी के आगमन पर अलर्ट रहेगा टू बेड सेफ हाउस

Sun, 29 Jan 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आईसीयू में तैयार किया गया दो बेड का सेफ हाउस । - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी वीआईपी सूची में शामिल स्टार प्रचारकों को जनपद में सभा आयोजित कराने को आमंत्रित करेंगे। उनकी सेहत अगर खराब होती है तो उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में टू बेड सेफ हाउस में भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा चुनाव के लिए जिला चिकित्यालय में सेफ हाउस बनवाया है।
विज्ञापन

चुनाव दौरान प्रदेश भर में वीआईपी श्रेणी में आने वाले लोगों की सूची को जारी किया जाता है। यदि वह लोग अपने किसी प्रत्याशी के प्रचार या फिर अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जिलों में जाते हैं तो सुरक्षा व्यवस्था के अलावा स्वास्थ्य प्रशासन को दी गई गाइड लाइन के अनुसार अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना होता है।

वीआईपी कार्यक्रम के पहले, या बाद में या उसी दौरान किसी अनहोनी पर तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में ही सेफ हाउस बनवाया जाता है। इस बार भी जिला अस्पताल के आईसीयू में दो बेड का एक सेफ हाउस बनाया गया है। जिसमें ऑक्सो पल्स मीटर, जीवन रक्षक दवाएं, ईसीजी मशीन, बीपी इंस्टूमेंट, ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा जो विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होंगे वीआईपी के आगमन पर जिले के आसपास के जिलों से उन्हें बुलाया जाएगा। ऐसे डॉक्टरों की भी फाइल तैयार कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि उनकी तैयारियां लगभग पूर्ण हैं। जो कमियां हैं उनको भी पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें