फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर याद आए दयानंद

Sun, 22 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज का शनिवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जहां पर वेद मंत्रों के साथ आहुति दी गई और समाज के संस्थापक दयानंद सरस्वती को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


आर्य उप प्रतिनिधि सभा की ओर से शनिवार को आर्य समाज मंदिर में वैदिक यज्ञ, भजन व उपदेश के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आचार्य महावीर मुमुक्षु ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्र उत्थान एवं मानव कल्याण में लगी हुई संस्था है।

महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों का प्रचार कर देश में आध्यात्मिक क्रांति के साथ अंग्रेजों से आजादी दिलाने को राजनीतिक क्रांति को हवा दी। उन्होंने कहा के वेद मार्ग पर चलकर ही प्राणि मात्र के कल्याण की परिकल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन


आर्य प्रतिनिधि सभा के युगल किशोर आर्य ने समाज में फैले अंधविश्वास पर करारा प्रहार किया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इधर, आर्य समाज श्रद्धानंद नगर में वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रमों में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें