यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया की जिला शाखा के
तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ध्यान शिविर के पहले दिन शिविर के मुख्य
अतिथि ने लोगों को करुणा एवं दया के भावों के बारे में बताया।
उन्होंने
कहा कि करुणा एवं दया का भाव होना जरूरी है। बुद्ध विहार में आयोजित शिविर
में मुख्य अतिथि थाइलैंड से आए महास्थविर सुधम्मनाथो ने कहा कि आपसी सद्भाव
एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए जरूरी है कि हमारे मन में दया, करुणा,
क्षमा, उदारता और ईमानदारी का भाव रहे।
उन्होंने ध्यान और साधना के बारे
में विस्तार से बताया कहा कि परोपकार की भावना हमें शांति और आनंद का अनुभव
कराती है। इस मौके पर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र बौद्ध,
जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार,
लाल विहारी आदि ने भी विचार रखे।