फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/हरपालपुर/संडीला। निजीकरण और नई पेंशन स्कीम के विरोध दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंककर्मी भी केंद्रीय श्रम संगठनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान में शामिल हुए।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की अधिकतर बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ है। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे व जिलामंत्री आरके पांडेय के नेतृत्व में शहर की रेलवेगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर हड़ताली बैंककर्मियों ने सभा व प्रदर्शन किया।
वेदप्रकाश पांडे, बैंककर्मी नेता वीर बहादुर सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, दीपक बाजपेयी, कौशलेंद्र शुक्ला, ऋषिपाल, वरुण सिंह, धर्मसिंह, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पिहानी कस्बे में बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त की शाखाओं पर हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। इन बैंक शाखाओं पर सुबह से ग्राहकों की लाइनें लगी रहीं और कामकाज भी जारी रहा।
बैंक के बाहर मिले ग्राहकों ने बताया कि उनके कामकाज पर हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ा। स्टेट बैंक बिलग्राम शाखा में सुचारु ढंग से कार्य चला, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक की शाखाओं में हड़ताल रही।
हरपालपुर में बैंक कर्मियों की हड़ताल से सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के खाताधारक काफी परेशान रहे। बैंक ऑफ इंडिया के बाहर बैठी 65 वर्षीय विमला देवी ने बताया कि पांच माह बाद बैंक से पेंशन व किसान सम्मान निधि की जानकारी करने आईं हैं, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी।
हड़ताल से अनजान महितापुर गांव निवासी रानी देवी ने बताया कि वह पैसा निकालने आई थी, पर उन्हें हड़ताल से मायूस होकर जाना पड़ा। सरेसर गांव निवासी आशा संगिनी मिथिलेश भी हड़ताल के बारे में अनजान अपने खाते से पैसा निकालने आईं थी।
इंडियन बैंक के बाहर खड़े टिकार गांव निवासी दिनेश अपने खाते में केवाईसी कराने आए। इन सभी को निराश लौटना पड़ा। संडीला में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन दिया।
यूटेक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सरल ने बताया कि सोमवार को ट्रेड यूनियन बैंकर और कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल में अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर समर्थन दिया जा रहा है।
यूनिक टीचर्स इंपलाइज कमेटी उत्तर प्रदेश (यूटेक) ने पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पवन वर्मा, राजकपूर मिश्रा, संतोष ओझा, संतोष कुमार, बरनवाल, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें