फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने उठाया इंटरनेट कनेक्टिविटी का मामला

Thu, 02 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक तहसील सभागार में जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रमुख रूप से इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा लैपटॉप एवं इंटरनेट सुविधा के साथ रिक्त पदों को भरे जाने सहित विभिन्न मामले उठाए गए। इसके बाद संगठन की ओर से जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को लेखपाल संघ की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सदर में इंटरनेट कनेक्शन न होने के कारण आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों के निस्तारण में कठिनाइयां आ रही हैं। संवर्ग के रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए तथा पारस्परिक तबादलों के प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया जाए।

गोपेश्वर त्रिपाठी, रामकुमार पाल, इंद्रजीत शर्मा लेखपालों का एरियर भुगतान कराया जाए। लेखपाल संवर्ग को वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कराया जाए। कृषि गणना व क्राफ्ट कटिंग का मानदेय दिलाया जाए। अविवादित वरासत के निर्धारित किए गए 31 मार्च के समय को और बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


वरासत के संबंध में संबंधित से प्रार्थनापत्र लिया जाए क्योंकि जानकारी के अभाव में गलत वरासत दर्ज हो जाती है, जिसमें लेखपालों को दंडित किया जाता है। सुशील मिश्रा व कन्हैयालाल लेखपालों की समस्याओं का अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है।

तहसील बिलग्राम में कोई भी राजस्व निरीक्षक न होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसील संडीला में 13 लेखपालों को जनवरी में देय एसीपी का लाभ नहीं मिला है। ई-डिस्ट्रिक योजना लागू होने के चलते लेखपालों को इंटरनेट सहित लैपटॉप दिए जाएं।

बैठक में जिला मंत्री मुकेश मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, उपमंत्री राजीव भदौरिया, कोषाध्यक्ष हीरालाल, आडीटर सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें