फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: देर रात बारिश, दिन में थमी रही धूप, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम में हुए बदलाव ने लोगों काे गर्मी से बड़ी राहत दी है। बृहस्पतिवार देर रात को हुई झमाझम बारिश ने उमस से निजात दी। वहीं, शुक्रवार को भी दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं के चलते सूरज के तेवर पूरी तरह ढीले पड़ गए जिससे लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात से ही ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो मौसम बेहद सुहावना हो चुका था। दिन में भी रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी और 10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में करीब 10.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश का सीधा असर तापमान पर देखने को मिला। जहां कुछ दिन पहले तक पारा 40 डिग्री के पार चल रहा था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 32.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, रात के समय हुई भारी बारिश के कारण न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने राहत महसूस की। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि मौसम में शनिवार से फिर से बदलाव होगा और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें