फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी हाेंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी प्रधानाचार्याें को विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद की ओर से राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 15 से 18 जून की तिथि निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र दिया जाएगा और उनको प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक मिलने पर मेरिट प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पेटिंग, पोस्टर, स्लोगन, निबंध व कविता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से इस संबंध में सभी प्रधानाचार्याें को पत्र जारी कर विद्यार्थियों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें