फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली व बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी कपकपी

विज्ञापन
गांधी भवन के सामने दिन में अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार सुबह से रही बदली छाई रही। बूंदाबांदी के कारण गलन बढ़ गई। लोगों की कंपकंपी छूट गई। अलाव, हीटर ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बदली ने सर्दी को बढ़ा दिया है।
अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी बारिश की भी संभावनाएं हैं। मंगलवार को कपड़ा मार्केट में काफी भीड़ रही। शहर की सदर बाजार में फुटपाथ पर गर्म कपड़ों का बाजार सजा रहा। चाय और मूंगफली के ठेलों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप, नहीं जले अलाव
हरपालपुर। शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। इसके बावजूद तहसील प्रशासन ने अभी तक अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की है। उप जिलाधिकारी सवायजपुर स्वाति शुक्ला ने बताया कि जल्द ही चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें