फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टिकट लेने में लंबी लाइन में लगे रहे रेलवे एनटीपीसी के परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए घंटों तक लंबी लाइन में लगे रहना पड़ा। स्टेशन के तीन काउंटरों में से सिर्फ एक का ही संचालन होने से परीक्षार्थी काफी परेशान हुए। अधिकारियों ने वैसे तो रात 10 बजे तक दो काउंटर संचालन के निर्देश दिए, लेकिन शुक्रवार रात नौ बजे एक ही काउंटर चलता मिला।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रात में मात्र एक काउंटर से अनारक्षित टिकट की बिक्री होती है। रेल अधिकारियों ने वैसे तो रात 10 बजे तक दो काउंटर चलाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन भीड़ होने के बाद भी शुक्रवार रात नौ बजे भी मात्र एक काउंटर से टिकट बिक्री की गई। रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा देने लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ समेत अन्य शहरों में जा रहे अभ्यार्थियों को टिकट लेने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्टेशन पर एक ही अनारक्षित काउंटर चालू होने से अभ्यर्थियों की काफी लंबी लाइन लग गई। अभ्यर्थी परेशान होते नजर आए और रेल व्यवस्थाओं को कोसते दिखे।
स्टेशन पर एकमात्र काउंटर संचालित हो रहा था, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी बंद रही। इससे अभ्यार्थियों की लाइन काउंटर से लेकर सड़क पर लगी नजर आई। अधिकारी यात्री सुविधाओं की बात करते हैं, लेकिन स्थानीय स्टेशन पर दावे फेल होते दिख रहे हैं। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि अचानक भीड़ बढ़ गई। आमतौर पर रात में इतने यात्री आते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें