फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सम्मान को चोट पहुंचाने के लिए राहुल गांधी जनता से माफी मांगे : नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि एआई समिट के दौरान राहुल गांधी ने देश की छवि को दाग लगाने का काम किया है। राहुल गांधी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि जब देश के सम्मान की बात होती है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग चोट पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने सोमवार को जिला पंचायत की तरफ से बनवाए गए श्रीराम द्वार और पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वार का लोकार्पण किया। परिसर में स्थापित कराई गईं बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर, संत रविदास और संत गाडगे की प्रतिमाओं का अनावरण किया, जननायक मदारी पासी द्वार और रानी अवंती बाई लोधी द्वार का शिलान्यास किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रहे श्रीशचंद्र अग्रवाल और निरंजनदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संबोधन में कहा कि यूपी सरकार के नौ साल पूरे होने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया है। कहा कि जिले के सभी जनप्रतिनिधि जनपद के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। प्रदेश में जनपद का नाम औद्योगिक विकास में भी बढ़ा है। कहा कि महिलाओं को जब भी मौका मिला है तो पुरुषों से बेहतर काम किए हैं। प्रेमावती को अध्यक्ष बनने के समय अनुभव नहीं था, लेकिन निर्णय सही लिए हैं।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि लोगों को गांव, शहर और गली में छूटा हुआ विकास कराया जाए। जिला पंचायत से लोगों को बड़ी अपेक्षा रहती है। जिला पंचायत अध्यक्ष से कहा कि जिला पंचायत सदस्यों से मिले प्रस्तावों को शामिल कर लिया जाए। प्रधानमंत्री ने विजन दिया है कि साल-2047 तक भारत को विकसित बनाया जाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिला पंचायत की तरफ से कराए गए कामों की लोगों को जानकारी दी। कहा कि लोगों को इन धरोहरों का संरक्षण करने का संकल्प लेना है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके वर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह, विधायक श्याम प्रकाश, माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन मनीष मिश्र ने किया।
विज्ञापन

मदिरा से रंगों को फीका न करें, मिलकर मनाए होली
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए लोगों से कहा कि वैसे तो मंत्रालय में हमारा विभाग आबकारी है। होली त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अनुरोध किया कि त्योहार को आपसी मेलजोल, गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलकर मनाएं। मदिरा के सेवन से बचे और त्योहार को फीका न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें