फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफी की टीम ने आरआर कालेज को हराया

Sat, 07 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रही राकेश विक्रम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को आरआर इंटर कालेज व रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के मध्य भिड़ंत हुई। मैच में रफी अहमद कालेज की टीम ने 27 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आरआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राठौर ने स्व. राकेश विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद टॉस जीतकर आरआर इंटर कालेज की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। रफी अहमद किदवई की टीम ने 16 ओवर में 134 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में उतरी आरआर इंटर कालेज की टीम 107 रन बनाकर आउट हो गई। रफी अहमद की टीम ने 27 रन से मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की अंपायरिंग रोहित व स्कोरिंग सबल सिंह ने की।
विज्ञापन


कमेंट्री का दायित्व आशूक खां व अमन मिश्र ने निभाया। अब सेमी फाइनल मैच वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटर कालेज व गुरु गोरखनाथ इंटर कालेज के बीच खेला जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह व उप प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें