फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए....

विज्ञापन
फोटो-29-श्री सुरभि गो सेवा समिति के तत्वावधान में गो भक्ति महोत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या में भजन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
श्री सुरभि गो सेवा समिति के बैनर तले गो भक्ति महोत्सव के तहत रविवार को आयोजित भजन संध्या में गायक कलाकारों ने समां बांध दिया। गायब कलाकारों द्वारा गाए गए भजन राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए...ने समां को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

समिति के द्वारा शहर के नहर विभाग के पास श्री सुरभि गो सेवा केंद्र में पांचवां भक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें रविवार को सुबह गायों का विधिवत पूजन किया गया।
इसके बाद शाम को गायक कलाकारों के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में गायक कलाकारों ने तू सुमिरन कर राधे राधे.., जपे जा राधे राधे.., बो हरि बोल हरि, हरि हरि बोल.., राधे तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए.., हे नाथ अब तो ऐसी दया हो, राधे का नाम है अनमोल बोलो राधे राधे....आदि भजन गाये गए।
विज्ञापन

इस मौके पर शुभम सिंह, सूरज त्रिवेदी, जीतू शर्मा, आनंद शुक्ला, प्रियांशु शर्मा, ऋषि गुप्ता, सुमित दीक्षित, विशु अग्रिहोत्री, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें