फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गोशालाओं की गायें

विज्ञापन
फोटो-23-बिराहिमपुर गोशाला में गाय को केला खिलाते विधायक प्रभाष कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर रविवार को जिले में संचालित सभी 110 गोशालाओं में गायों का पूजन कर हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने गोधन की उपयोगिता और विशेषता पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सांडी से भाजपा विधायक प्रभास कुमार ने सुरसा विकास खंड के बिराहिमपुर गांव में स्थित गोशाला में गोपाष्टमी मनाई गई। यहां गायों का पूजन कर, हरा चारा और गुड़ खिलाया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा में गाय का महत्व हमेशा अलग रहा है।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी गाय को पालना अच्छा माना गया है। यहां सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय, समाजसेवी धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। बिलग्राम मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू ने मल्लावां विकास खंड के तेंदुआ गांव में स्थित गोशाला में गायों की पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी भी मौजूद रहे। सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने संझारा गोशाला में गाय पूजन किया।
सवायजपुर के भरखनी विकास खंड के भाहपुर सपहा गांव में रविवार को प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने गोपाष्टमी के मौके पर गायों की पूजा की। यहां बीडीओ विद्या शंकर कटियार, पंकज कुमार, प्रदीप दीक्षित, डॉ. धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
संडीला मीतो गांव की गोशाला में संडीला एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने गाय का पूजन किया। मौसम को देखते हुए गायों को कंबल भी ओढ़ाए। यहां गुरु प्रसाद गुप्ता ने पूजन कराया। ईओ वीपी सिंह, अमित सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। शाहाबाद देहात में गोशाला में एसडीएम एपी श्रीवास्तव, बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने गायों का पूजन किया। पशु चिकित्सक डॉ. शिव कुमार सिंह, एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर में गोपाष्टमी पर एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा, बीडीओ हरपालपुर रोहिताश्व कुमार, एडीओ पंचायत आरपी दीक्षित, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष वर्मा आदि ने मिरगावां, संजारा और बांसी गोशाला में गायों का पूजन किया।
सांडी के अखबेलपुर मलबा, नसीरपुर और नयागांव की गोशालाओं में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा ने गायों का पूजन किया। घनश्याम तिवारी, सूर्य प्रकाश सिंह, गौरव मिश्र, सचिन सिंह, रामवीर सिंह, संजय द्विवेदी, दलगंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
पिहानी के उमरसेड़ा गोशाला में गोपाष्टमी मनाई गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमाकांत गौतम, प्रधान प्रतिनिधि सुशील गुप्ता, ग्राम सचिव इंद्रपाल वर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा व अनुज कुमार ने गायों का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें