फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमकी लूट कर भाग रहे बदमाश दबोचे

Sat, 20 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
लूट की वारदात का शिकार पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर जिले के थाना बिसवा के ग्राम निरहन निवासी नन्हीं का मायका सांडी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में है। गुरुवार को नन्हीं पति नारेंद्र के साथ भाई मोहनलाल को राखी बांधने करनपुर आई थी। शुक्रवार को नन्हीं पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


गर्रा पुल पर ब्रेकर के पास नारेंद्र ने बाइक धीमी की। इस दौरान सामने से पल्सर पर आए दो बदमाशों ने नन्हीं के कान की झुमकी नोच ली और सांडी की तरफ भाग निकले। नारेंद्र ने 100 नंबर पर डायल कर लूट की वारदात की सूचना पुलिस को दी।

पल्सर बाइक सवार बदमाशों के लूट की वारदात के बाद भागने की सूचना होते ही थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने घेराबंदी कर दी। इसके चलते बाइक सवार बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बदमाशों क ो हवालात में बंद किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि महिला ने बदमाशों की पहचान की है। लेकिन दोनों के पास महिला से लूटी गई झुमकी बरामद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें