शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौहान थोक निवासी गजेंद्र सिंह चौहान (30) पुत्र उदय पाल का शव शुक्रवार को कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना से परिजनों की चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनों ने बताया कि गजेंद्र की पत्नी शिखा का मायका कानपुर में है। वह रक्षा बंधन के त्योहार पर कानपुर गई थी। घटना के पीछे क्या कारण रहा इस पर परिजन चुप्पी साध गए। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बक्सीपुरवा गांव निवासी रंजीत (50) पुत्र रघुवीर ने गुरुवार रात घर के कमरे में अंगोछे से फांसी लगाकर जान दे दी।
शुक्रवार सुबह पत्नी के जागने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने बताया कि वह खेती करता था।कुछ दिनों से मानसिक रुप से काफी परेशान रहता था उसके कोई संतान नहीं है।