फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ से लटका मिला पंक्चर दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव देखकर बदहवास हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन

शहर के राधानगर निवासी इरशाद (45) बिलग्राम रोड पर छोहा पुलिया के पास पंक्चर की दुकान चलाते थे। इरशाद के भांजे रेहान के मुताबिक वह शुक्रवार सुबह दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह अक्सर दुकान पर ही रुक जाते थे। इसलिए रात में न आने पर उनकी तलाश नहीं की। शनिवार सुबह दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने सूचना दी कि उनका शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
परिवार में पत्नी गुड्डी, तीन पुत्र और दो पुत्री हैं। भांजे रेहान का कहना है कि फंदा लगाए जाने की स्पष्ट वजह नहीं पता। इतना जरूर है कि बिलग्राम मार्ग पर सड़क की खोदाई होने के कारण उनकी दुकानदारी पिछले सात-आठ दिन से प्रभावित थी। हो सकता है कि इसी से परेशान होकर खुदकुशी की हो। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर में खुदकुशी की वजह मालूम होने से इन्कार किया है। फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें