फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर पाक का झंडा फूंका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों की शहादत के बाद लोगों में उबाल कायम है। रविवार को भी विभिन्न संगठनों के लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहर में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आतंकवाद का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन

युवा विद्यार्थी मोर्चा के तत्वावधान में आतंकी हमले के विरोध में सोल्जर बोर्ड चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। शहीद उद्यान स्थित शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष दुर्गेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष रजनीश कुशवाहा, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे। आलूथोक दक्षिणी के लोगों ने बावन चुंगी चौराहे पर सभासद शिवसेवक गुप्ता के नेतृत्व में पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति गहरा आक्रोश जताया। पाक का झंडा फूंककर विरोध जताया। सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्रा, सुखदेव राजपूत, डोरीलाल, सोमेश्वर सिंह, मिथलेश, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला संयोजक करन जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, हर्षित श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, मयंक, गौरव गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। सवर्ण चेतना सभा के तत्वावधान में नुमाइश चौराहा स्थित शिव भोले मंदिर में काशी वेदाचार्य दयाशंकर मिश्रा शास्त्री ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा व जिलाध्यक्ष योगेश सिंह, विजय पांडे, रामजी अवस्थी, राजीव सिंह, अखिलेश तिवारी, छोटू बनिया आदि मौजूद रहे। लखनऊ रोड के पास रहने वाले युवाओं और व्यापारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहे से अमर शहीद जवान स्मारक तक गई। वहां श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद शहीद स्तंभ तक गई। इस मौके पर मनोज कुमार मिश्रा, कुमोद कुमार मिश्रा, श्याम किशोर मिश्रा, गौरव चौरसिया, रवींद्र पाल सिंह, अभिषेक, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। महाकाल युवा जन कल्याण समिति के बैनर तले पदाधिकारी व युवाओं ने गांधी मैदान से कैंडल मार्च निकाला। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सोल्जर बोर्ड चौराहा स्थित अमर शहीद जवान स्मारक, शहीद स्तंभ तक पहुंचा। इस मौके पर हरिशरण त्रिवेदी, यशवर्धन दीक्षित, पारूल त्रिवेदी, बंटू, प्रेम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें