फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने बरात घर में बंद कर दिए मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। क्षेत्र के ग्राम दूधिया के किसानों ने शनिवार रात गांव व आसपास घूम रहे अन्ना मवेशियों को बरात घर में बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक क्षेत्र में पशु आश्रय स्थल नहीं बनाया है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। दोपहर को तहसीलदार सदर ने ग्रामीणों को समझाकर मवेशियों को छुड़वाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम दूधिया व उसके आसपास मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मवेशी झुंड में खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुुंचा रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या से निजात न मिलने से परेशान किसानों ने शनिवार देर शाम खेतों व गांव में घूम रहे अन्ना मवेशियों को बरात घर में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने कटीले तार और बल्लियां लगाकर गेट बंद कर दिया है। दोपहर कों तहसीलदार रामवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें समझाया। तहसीलदार ने बताया कि जब तक आश्रय स्थल का निर्माण नहीं होता, तब तक मवेशियों को किसी अन्य आश्रय स्थल में रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें