जिला महिला चिकित्सालय स्थित कैंप कार्यालय में बैठक को संबोधित करते सफाई कर्मी संघ जिलाध्यक्ष अ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय स्थित कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिला प्रशासन एरियर का भुगतान कराएं।
उन्होंने कहा कि संघ के साथियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और करते रहेंगे। साथ ही कहा कि शीघ्र समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल आदि की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने की। बैठक में दिनेश कुमार वाल्मीकि, मधुरानी, मटरू लाल, नवी अहमद, किशन कुमार, संजय आदि मौजूद रहे। (संवाद)