फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के हितों व अधिकारों के लिए करेंगे संघर्ष : डा. महेंद्र नाथ राय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में आरआर इंटर कॉलेज में बुधवार को चंदेल गुट का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुट के प्रदेशीय मंत्री और प्रवक्ता डा. महेंद्र नाथ राय ने कहा कि वह शिक्षकों के हित और अधिकारों के लिए गुट लगातार संघर्ष करता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर प्रदेश सरकार से मिलकर निस्तारण कराने का प्रयास कराया जाएगा। प्रदेशीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ राय व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी की मौजूदगी में शर्मा गुट के सुबोध कुमार तिवारी, महेंद्र प्रताप, प्रदीप त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ला, प्रेम प्रकाश, कमलेश यादव, गोपाल त्रिपाठी, ऋषिकांत मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, पुनीत समेत 50 सदस्यों ने चंदेल गुट की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत लगभग 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संरक्षक ज्ञानेंद्र उपाध्याय, संगठन मंत्री रामशरण बंधु, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ त्रिपाठी, जिला मंत्री अनिल कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें