फोटो-14- सोल्जर बोर्ड चौराहा पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद
हरदोई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को हरदोई में प्रदर्शन किया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। यह प्रदर्शन मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवालों के जवाब की मांग को लेकर किया गया।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने पारदर्शिता पर जवाब मांगा। अस्पताल चौराहे के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। आगे बढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने विक्रम पांडे, अनुपम दीक्षित समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। कार्यकर्ताओं ने सोल्जर बोर्ड चौराहे पर पुतला दहन भी किया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों की स्वतंत्र समीक्षा व मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान अवध कुमार सिंह बागी, अजय सिंह, मोहन सिंह, सुशांत पाल, अजीत सिंह चंदेल, अजीत विशाल और आजम खान आदि मौजूद रहे।
फोटो-14- सोल्जर बोर्ड चौराहा पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद
फोटो-14- सोल्जर बोर्ड चौराहा पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद