फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये से छह मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
फोटो-19- सांडी नगर पालिका में बोर्ड की बैठक के दौरान मौजूद अध्यक्ष बाबूराम, ईओ विंध्याचल व सभासद। स? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक गुरुवार को पालिका सभागार में हुई। बैठक में 14वें वित्त आयोग से मिले एक करोड़ रुपये से अधिक के बजट से छह मार्गों का निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। इसके अलावा कस्बे में विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण कराने और आर्य समाज मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष बाबूराम राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिशासी अधिकारी विंध्याचल ने शासन से हुए पत्राचारों के बारे में सदन को अवगत कराया।
इसके बाद जानकारी दी गई कि 14वें वित्त आयोग से नगर पालिका को एक करोड़ एक हजार रुपये का बजट मिला है। इस पर कस्बे के सराय मुल्लागंज में विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण कराने के लिए साढ़े चार लाख रुपये और आर्य समाज मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
विज्ञापन

मोहल्ला मुंशीगंज से बाबा कालेज तक मार्ग का निर्माण हॉटमिक्स प्लांट से कराए जाने, सराय मुल्लागंज में लालजी के मकान से मूलचंद्र के मकान तक सीसी रोड बनवाने, मोहल्ला औलादगंज में अनिल अग्निहोत्री के मकान से प्रीतम के मकान तक इंटरलाकिंग मार्ग बनाने, मोहल्ला भठपुरी में जामिन तांगे वाले के मकान से नाबीर के मकान तक इंटरलाकिंग मार्ग, मुंशीगंज में सुधीर अग्निहोत्री के मकान से किला तक डामर रोड बनवाने, मोहल्ला रायटोला में पप्पन की दुकान से कौआखाना तक डामर सड़क और नाली के निर्माण का प्रस्ताव भी बोर्ड की बैठक में पारित किया गया।
बैठक में सभासद सुमित कुमार, पंकज कैथवार, आरिफ, नन्हें, सोमा गुप्ता, आमोद, जैरूद्दीन, कादिर, पीयूष पाठक, गगन गुप्ता, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
बैठक में सभासद शीबू ने कहा कि कस्बे में स्थित सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन में दो किलोमीटर दूर चला गया है। इसके कारण मरीजों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुराने भवन में भी ओपीडी चालू रखने का प्रस्ताव दिया। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सभी सभासद एक पत्र लिख दें, जिसे शासन को नगर पालिका की ओर से भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें