फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत के लिए खोदी सड़क से जन्मा जाम

विज्ञापन
फोटो-4-शहर में गुरुवार को नुमाइश चौराहा पर लगा जाम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत शहर में पाइप लाइन डाले जाने का कार्य मुसीबत बनता जा रहा है। अभी तक शहर के मोहल्लों की गलियों में हुई खुदाई से परेशान लोगों को राहत नहीं मिली है और अब शहर के मुख्य मार्गों पर पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन डालने के लिए आवागमन अवरुद्ध किया जा रहा है और नतीजा पूरे शहर में जाम के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर के हर घर में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसी क्रम में इन दिनों पानी की टंकी से निकले पाइप को डाले जा रहे हैं। शहर में डीएम चौराहा से जेल रोड जाने वाले मार्ग पर भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई है। इसके चलते यहां मार्ग परिवर्तन किया गया है।
हालांकि पाइप लाइन डाले जाने के कार्य के चलते आवागमन बाधित होने की जानकारी जल निगम की ओर से पहले ही प्रसारित करा दी गई थी, लेकिन फिर भी कार्य के चलते शहर में यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई।
विज्ञापन

शहर के नुमाइश चौराहा पर दिन में कई बार घंटों जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिस कर्मी मशक्कत तो करते दिखे, लेकिन सफलता से दूर ही नजर आए। इसी तरह शहर में घंटाघर मार्ग पर, रोडवेज बस अड्डा मार्ग पर और महात्मा गांधी मार्ग पर भी जाम में बड़ी संख्या में लोग फंसे रहे। जाम के कारण लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शाम तक जाम का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें