ग्राम महमदपुर में आयोजित पासी समाज के सम्मेलन में
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि वादे नहीं इरादों के
साथ कार्य कर रहा हूं और विकास कार्यों के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा।
उन्होंने
कहा कि पासी समाज को बंधुआ समझने वालों के दिन लद गए हैं। पासी समाज के
लोग जागरूक हैं और अपने हक की लड़ाई के लिए कहीं भी पीछे नहीं रहेंगे।
उन्होंने डा. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा
के जिलाध्यक्ष सूर्यसेन पासी, कार्यक्रम आयोजक राकेश पासी, परमेश्वरदीन,
श्रीपाल, जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
उधर,
भाजपा सांसद ने ग्राम सारीपुर छछेटा में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का
शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, अजीत सिंह
बब्बन, संदीप सिंह, सुरजीत वर्मा, विनोद राठौर आदि मौजूद थे।