निश्चित रूप से अपने सौ वर्षों में बड़े-बड़े होनहार
को तराशने वाला आरआर इंटर कालेज जिले के लिए एक अनोखी धरोहर है। इसे
ऐतिहासिक धरोहर में शामिल करवाया जाएगा। यही नहीं कालेज के जीर्णोद्धार के
लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेंगे।
आरआर इंटर कालेज के पांच दिवसीय
स्वर्ण शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अंशुल
वर्मा ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि कालेज की शैक्षिक गतिविधियों,
उत्कृष्ट परीक्षाफल एवं अन्य उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कालेज के
जीर्णोद्धार व प्रयोगशालाओं के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग का
आश्वासन दिया।
प्रबंधक कीर्ति सिंह ने अपने उद्बोधन में कालेज के गौरव को
अक्षुण रखने में अपना पूर्ण सहयोग देने वाले पूर्व प्रधानाचार्यों, टीचरों
और प्रबंधकों का स्मरण किया। इससे पूर्व कालेज आगमन पर एनसीसी कैड्टस
द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
सांसद ने मां सरस्वती, राजा
रूकमांगद सिंह एवं मशाल सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जल
संरक्षण विषय पर जूनियर एवं सीनियर वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
हुई। जूनियर में बदली जनसंख्या एवं रोजगार की समस्या विषय पर निबंध
प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर
हिस्सा लिया।
प्रबंधक ने सांसद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस
मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ प्रवक्ता सियाराम
भार्गव, केपी सिंह, अनुराग मिश्र, सत्येंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, श्याम
नारायण त्रिवेदी, टीपी कनौजिया, अरुण मिश्र, ओम पांडेय, अनूप मिश्र आदि
मौजूद थे।