उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले
शनिवार को शिक्षक भवन में आयोजित संगोष्ठी में टीचरोें ने बीएसए को
समस्याएं गिनाईं, जिनका बीएसए ने निस्तारण का आश्वासन दिया।
शिक्षक भवन
में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने टीचरों की
समस्याओं के विषय में बताते हुए कहा कि नवीन अंशदायी पेंशन योजना हेतु
कटौती शीघ्र प्रारंभ की जाए, पदोन्नति प्राप्त टीचरों को पदोन्नति का वेतन
दिया जाए, पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके टीचरों की पदोन्नति की जाए।
विगत चार माह से परिवर्तन लागत प्राप्त नहीं हुई है। इससे एमडीएम योजना
प्रभावित हो रही है, उसको दिया जाए। सितंबर माह से रसोइयों को वेतन नहीं
दिया गया। शिक्षण सत्र बीतने को है, मगर अभी तक अनुदान व अनुरक्षण अनुदान
राशि विद्यालयों को नहीं भेजी गई।
निशुल्क यूनिफार्म का वितरण का कार्य
पूर्ण होने के बाद भी उसकी अवशेष 25 फीसदी धनराशि नहीं भेजी गई, वर्ष 12 के
माह फरवरी व मार्च की परिवर्तन लागत विद्यालयों को नहीं दी गई।
शिक्षामित्र से सहायक टीचर बने शिक्षामित्रों का वेतन भुगतान किया जाए।
संगोष्ठी में मौजूद बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने टीचरों की समस्याओें का निदान
कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री विपिन सिंह, अंर्तयामी बाजपेई,
गजेंद्र सिंह, करुणेंद्र प्रताप सिंह, अनंतराम राम पांडेय, कुमुदिनी,
लक्ष्मी देवी, जुबैदा बेगम आदि मौजूद थे। संचालन हरिशंकर मिश्र ने किया।