फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेटकर्मी की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते-बिलखते मृतक के परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। सीएचसी के पीछे से गुजरी लड़ैतापुर गांव की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गए लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। विभाग के जेई ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया निवासी राजेश (40) पुत्र रामरतन बिजली विभाग में प्राइवेटकर्मी के रूप में काम करता था। मंगलवार को राजेश सीएचसी के पीछे से गुजरी लड़ैतापुर गांव की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गया था। लाइन कटने के बाद वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था, इस बीच आपूर्ति चालू हो गई।
करंट लगने पर राजेश गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे आ गिरा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पिता रामरतन ने बताया कि राजेश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो बेटे हैं। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। उपकेंद्र के जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि लाइन कैसे चालू हुई, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें