फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर 25,000 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समय से सूचना न देने और आयोग के आदेशों का पालन न करने पर राज्य सूचना आयुक्त ने सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। आयुक्त ने जुर्माना वसूलने और राशि आयोग के पक्ष में जमा कराए जाने की जिम्मेदारी डीआईओएस को सौंपी है।
विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्त की ओर से लगाए गए जुर्माना की वसूली के लिए शासन के अनु सचिव निरंजन प्रसाद ने डीआईओएस सहित अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। अनु सचिव ने कहा है कि विकास खंड टड़ियावां के आशा निवासी राम शरन गुप्ता की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम में जानकारी मांगी गई थीं। दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने न तो सूचना दी और न ही आयोग की ओर से दिए गए आदेशों का पालन किया। समय दिए जाने के बाद भी सूचना न दिए जाने पर आयोग की ओर से आठ अगस्त 2023 को 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अनु सचिव की ओर से राम शरन गुप्ता को भी पत्र की प्रति भेजी गई है। राम शरन ने बताया कि आयोग ने जुर्माना लगाया है। शासन ने वसूली की भी प्रक्रिया शुरु करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें