फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कन्नौज के गौरव ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल की शुरुआत मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सांसद जयप्रकाश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व उन्नाव के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने तपसी बाबा की पूजा-अर्चना व पहलवानों के हाथ मिलवाकर की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के पिता स्व. डाॅ. सुरेश पाठक व चाचा स्व. सुभाषचंद्र पाठक की पुण्यस्मृति में समाजसेवी भाजपा नेता राजेश पाठक की ओर से विशाल करवाचौथ दंगल का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

पहली कुश्ती सैफई के अमीन की कन्नौज के गौरव के साथ हुई। इसमें गौरव की जीत हुई। इसके बाद राजस्थान के शैतान सिंह की अयोध्या के बाबा नागेंद्रदास की बीच हुई कुश्ती में बाबा नागेंद्रदास का दांव भारी रहा। इसके बाद मल्लावां अमित की कन्नौज के यूनुस के बीच हुई कुश्ती में यूनुस ने जीत हासिल की।
इसके बाद तेरवा के विनोद की कन्नौज के शिवरकन के बीज हुई कुश्ती बराबर रही। हरियाणा के संदीप सिंह की नेपाल के शक्ति सिंह के बीच हुई कुश्ती में शक्ति सिंह को विजयी घोषित किया गया। राजस्थान के मोनू ओर नेपाल के राजू थापा के बीच हुई कुश्ती में राजू थापा ने जीत हासिल की। मुजफ्फरपुर के बंटी की हरिद्वार के बाबा भगतदास के बीच हुई कुश्ती में बाबा भगतदास ने जीत हासिल की। दिल्ली के बीरु की फिरोजाबाद के शाहरुख के साथ हुई कुश्ती में शाहरुख को विजयी घोषित किया गया। हरियाणा के अमित की जम्मू के कादिरगनी के बीच हुई कुश्ती में कादिरगनी ने जीत दर्ज की। तेजीपुर के उदयभान की कन्नौज के महावीर और दारापुर के श्रीपाल की कन्नौज के बृजेश के साथ हुई कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन

राजस्थान के योगेंद्र की जालौन के जितेंद्र के साथ हुई कुश्ती में जितेंद्र ने जीत दर्ज की। दतिया के श्यामबीर की इटावा के विपिन के साथ हुई कुश्ती में विपिन जीते। मुरादाबाद के सुरेंद्र की बरेली मनोज के साथ हुई कुश्ती में मनोज ने जीत दर्ज की। राजेश पाठक ने अतिथियाें को स्मृति चिह्न भेंट किए। सभी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका पहलवान श्रीपाल ने अदा की। धनंज्य मिश्रा, विशाल जायसवाल, हरिओम दीक्षित, मोहित, नीलमणि सिंह, मुन्ना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें