फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज से बेहतर रोग को प्रभावी ढंग से रोकना जरूरी : सुख सागर मिश्र

विज्ञापन
फोटो-11- महिला चिकित्सालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम में शपथ दिलाते नगर पाल
विज्ञापन
हरदोई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत रविवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन महिला चिकित्सालय में हुई।
विज्ञापन

संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए आशा को घर-घर जाकर लोगों को रोग और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
संचारी रोग जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, टीबी, कुष्ठ और डायरिया, वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियां हैं। यह रोग मच्छर, मक्खी, पशुओं और गंदगी के कारण फैलते हैं। संचारी रोग से बचाव के लिए ही दस्तक अभियान की शुरुआत की गई है। महिला अस्पताल में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने संचारी रोग के नियंत्रण को अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान पांच से 31 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए 13 सहयोगी विभाग मिलकर अभियान चलाएंगे। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और क्षय रोगियों का चिह्नांकन करेंगी। संचारी रोग नोडल अधिकारी डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण के साथ बुखार के केस चिह्नित कर उन्हें निकटतम चिकित्सालय भेजेंगे। इंफ्लुएंजा लाई इलनेस रोगियों और कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें