फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: यातायात की बेहतर व्यवस्था के लिए लगे डिवाइडर 15 दिनों में टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर कर पाना टेढ़ी खीर होता जा रहा है। रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर अनियंत्रित वाहन बेखौफ सड़कों पर घूम रहे हैं और उन पर लगाम नहीं लग रही है। यही वजह है कि नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहा जाने वाली सड़क पर लगे डिवाइडर 15 दिन भी नहीं चल पाए और टूट गए।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर डिवाइडर लगाए गए थे। यह डिवाइडर अभी 15 पहले ही लगे थे। यातायात की बेहतर व्यवस्था को बनाने के लिए डिवाइडर लगाए गए लेकिन शहर में चल रहे वाहन के चालकों की मनमानी के आगे डिवाइडर टूट चुके हैं। बता दें कि रात में नो-इंट्री खुलने के बाद नौ बजे के बाद से पूरी रात भारी और बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है।
ऐसे में कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और घटना को अंजाम दे देते हैं। वैसे तो चौराहों पर यातायात विभाग की तरफ से पुलिस का पहरा रहता है लेकिन फिलहाल कार्रवाई कोई नहीं होती। ऐसे में अभी 15 दिन पहले लगे डिवाइडरों के टूटने के बावजूद किसी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रात में निकलने वाले किसी बड़े वाहन की वजह से ही डिवाइडर टूटे हैं। हालांकि किसी वाहन चालक पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें