फोटो 32: रामगंगा नदी में आपतकाल स्थिति से निपटने के अभ्यास के लिए जाती टीम। संवाद
हरपालपुर। संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के क्रम में आपदा राहत टीम ने बृहस्पतिवार को राम गंगा नदी में पूर्वाभ्यास किया। टीम ने पानी में डूबने और सिलिंडर में आग लगने पर बचाव के तरीके लोगों को समझाए।
क्षेत्र के बेहथर गांव में राम गंगा नदी के किनारे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर टीम के साथ पहुंचीं। सवाजयपुर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार पटेल की मौजूदगी में पूर्वाभ्यास किया गया। टीम में शामिल लोगों ने बाढ़ के दौरान आपातकाल स्थिति से निपटने के लोगों को तरीकों को अभ्यास के माध्यम से समझाया।
नदी के पानी में डूबे व्यक्ति को बचाने के साथ ही किए जाने वाले प्राथमिक उपायों को भी बताया। अग्निशमन की टीम ने गैस सिलिंडर में आग लगने पर बचाव के तरीके बताए। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत मणि, थानाध्यक्ष अरवल अनिल कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक छोटे सिंह, अशोक प्रतिहार, जितेंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नाविक, गोताखोर और ग्रामीण मौजूद रहे।