फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए तैयारी पूरी, मतदान कल

Fri, 19 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के 19 ब्लाकों में पंचायत के रिक्त 1968 पदों पर उप निर्वाचन कराने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। इसके बाद रविवार को मतदान होगा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 14 सेक्टर व 14 जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि 21 फरवरी को निर्धारित मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। मतदान पार्टियां विकास खंड मुख्यालय से 20 फरवरी को सुबह 10 बजे मतदेय स्थलों के लिए निर्वाचन सामग्री सहित प्रस्थान करेगी। मतदान पार्टियों के प्रस्थान करने से पूर्व सुबह आठ बजे से 10 बजे तक मतदान अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण ब्लाक मुख्यालय स्तर पर दिया जाएगा।

निर्वाचन सामग्री, मतपत्र व मतपेटियों का वितरण किया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शुक्रवार को एनआईसी से मतदेय स्थलवार तैनात किए गए कर्मचारियों की ड्यूटी प्रदान कर दी गई है। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट विकास खंडों पर 20 फरवरी को सुबह सात बजे पहुंच जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के बाद सामग्री उपलब्ध कराकर प्रस्थान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें