फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रतीक्षा पटेल को लखनऊ विश्वविद्यालय में तीन श्रेणियों में मिले स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो-30-प्रतीक्षा पटेल। स्रोत स्वय
विज्ञापन
माधौगंज। नगर की रहने वाली छात्रा को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में तीन अलग अलग कैटेगिरी में स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं। छात्रा की उपलिब्ध से न सिर्फ परिजनों और नगर वासियों मे बल्कि महाविद्यालय के स्टाफ में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पड़रा लखनपुर निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो राकेश कुमार परिवार के साथ माधौगंज नगर में रहते हैं। उनकी बेटी प्रतीक्षा पटेल सहिजना में स्थित श्री शिवराज सिंह महाविद्यालय की छात्रा हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध इस महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रतीक्षा ने हेवेट-सर हरनाम सिंह गोल्ड मेडल, सुग्गा वीवी गोल्ड मेडल और भास्कर आत्माराम देवधर मेमोरियल गोल्ड मेडल जीता है। प्रतीक्षा ने 88.78 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
एलएलबी के तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों की महिला विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल के साथ ही बीएससी की परीक्षा में सर्वाधिक सफल छात्रा के रूप में भी उन्हें सम्मानित किया गया है। महाविद्यालय के प्रबंधक मनेाज कुमार ने खुशी जताई है। प्रतीक्षा की मां सुनीता गृहणी हैं, जबकि बड़ा भाई साफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें