फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ावा चोरी की चर्चा घर-घर, ध्यान भटकाने के लिए करा रहे मुकदमे : अजय राय

विज्ञापन
फोटो-28-कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का हाल लेते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर तीखा हमला किया। शनिवार को हरदोई में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में चढ़ावा चोरी की चर्चा है। इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों दिल्ली जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का हाल-चाल लेने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को उनके धर्मशाला रोड स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम के दरबार में चढ़ावे की चोरी की चर्चा गांव-गांव, घर-घर है। संसद तक में यह मामला उठ रहा है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत तीन सांसदों पर मुकदमा जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है लेकिन जनता हकीकत जान चुकी है। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शनकारी बच्चों को लेकर दिए गए संदेश पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केवल वीडियो जारी करने से काम नहीं चलेगा। बच्चों के प्रति सहानुभूति भी दिखा रहे हैं और मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं। इसे विरोधाभासी बताते हुए अजय राय ने कंगना रनौत पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री के मन में बच्चों के प्रति संवेदना है तो बच्चियों के चरित्र पर सवाल उठाने वालीं कंगना रनौत को संसद से बर्खास्त करें। यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 403 सीटों पर संगठन सृजन अभियान चला रही है। गठबंधन के सवाल पर कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता सुभाष पाल, अनुपम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें