हरदोई। मझिला पुलिस ने सीओ के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म व अनुसूूचित जाति उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुुलिस घटना की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 19 मई की रात वह घर में अकेली थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसे घर में अकेेला पाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाति सूचक अपशब्द कहकर पिटाई की और जान से मरने की धमकी दी।
उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद सुने बिना उसे टरका दिया था। इसके बाद उसने सीओ शाहाबाद को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। सीओ के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म व अनुसूचित जाति उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज की। एसओ छोटेलाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।