पाली। कस्बा के एक मोहल्ला में शनिवार की रात घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां ने आरोपी को पकड़कर पीटा। इसके बाद आरोपी को पुुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने दी तहरीर मेें बताया कि वह भट्ठा मजदूर है। शनिवार की रात वह घर में नहीं था। घर में पत्नी व उसकी (15) वर्षीय बेटी के साथ अकेली थी।
इस दौरान पड़ोस का युवक उनके घर में घुस आया। उसने सोते समय बेटी से छेड़छाड़ की, बेटी जाग गई और शोच मचाया, तो उसकी पत्नी की आंख खुल गई। पत्नी ने युवक को दबोचकर लात घूसों से जमकर पीटा।
उसे पूरी रात एक कमरे में बंद रखा। रविवार की सुबह सूचना देकर युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।