फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेढ़ घंटे गुल रही बेलाताली और सांडी रोड उपकेंद्र की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस वक्त बिजली संकट खड़ा हो गया जब मेनलाइन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे करीब डेढ़ घंटे आपूर्ति ठप रही। वहीं बेलाताली सब स्टेशन की 33 केवी लाइन पर नया पोल लगाए जाने के दौरान करीब एक घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से करीब 26 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के 33 केवीए सांडी रोड शहर व ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 132 केवीए मन्नापुरवा से की जाती है। शनिवार दोपहर सवा दो बजे 33 केवीए की मेन लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े कृष्णनगरिया, राम नगरिया, बाबा मंदिर चौराहा, आलू थोक, लक्ष्मी पुरवा, सरायथोक पश्चिमी, चौहान थोक, आलू थोक आदि मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई जो करीब डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सकी। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली गुल होने की सूचना मिलते ही उपकेंद्र के अवर अभियंता व तकनीकी कर्मी फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुट गए। कड़े संघर्ष के बाद कर्मचारियों ने लाइन की खामी को दूर किया जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली बहाल होने के बाद ही उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। उपखंड अधिकारी प्रेम राज ने बताया कि लाइन में तकनीकी खराबी थी जिसे दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें