फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति, शहर से गांव तक लोग प्रभावित

विज्ञापन
फोटो-35- इस्लामगंज पवार हाउस पर पैनल की जांच करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर के विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े सिविल लाइन के उपभोक्ता 36 घंटे से बिजली समस्या से परेशान हैं, उनका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली लाइन पर काम होने के कारण बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की आवाजाही से लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन



शहर के विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े सिविल लाइन के उपभोक्ता 36 घंटे से बिजली आपूर्ति नियमित रूप से न मिलने से परेशान हैं। विद्युत उपकेंद्र की ओर से पिहानी चुंगी के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उसका एक फेज रविवार रात खराब हो गया था, जिसको सही करने में कर्मचारियों को 18 घंटे लग गए थे, आपूर्ति सोमवार रात 11 बजे शुरू होने के 45 मिनट के बाद फिर बिजली चली गई। इसके बाद पूरी रात बंद रही। मंगलवार सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इससे उपभोक्ता दो दिन से परेशान हैं।
वहीं शहर के सांडी सड़क विद्युत उपकेंद्र पर नई बिजली लाइन पर काम होने के कारण सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जो दोपहर एक बजे शुरू हो सकी। इससे उपकेंद्र से जुड़े 10 हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हुए। सुबह बिजली न आने से लोग पेयजल के लिए तरस गए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या थी, उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बिजली लाइन पर काम होने के कारण समस्या हुई।
विज्ञापन



शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के बाजार, सब्जी मंडी, होलीकला, सैयद बाड़ा, दिलेरगंज, नई बस्ती, बजरिया, जोगीपुर, भुड़िया खलील, निहालगंज, अल्हापुर, सैदीखेल, इब्नेजई, वारापुर, सिकंदरपुर कल्लू, नगरा गढ़ी, खुर्द गढ़ी, दरमियानी, गढ़ी कला आदि स्थानों की रात भर बिजली गुल रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। सोमवार शाम पांच बजे बिजली गुल हो गई थी, जो पूरी रात नहीं आई। मंगलवार देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से इन्वर्टर जवाब दे गए। लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि तकनीकी टीम ने पैनल को सही कर दिया है। फीडर की बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है।



सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार रात आंधी से विद्युत उपकेंद्र सवायजपुर से जुड़े क्षेत्र में 15 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सवायजपुर टाउन से पांडेयपुर से मुंडेर तक जाने वाली विद्युत लाइन जर्जर पोलों और पुराने तारों के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। जेई टाउन जितेंद्र सिंह सोमवंशी ने बताया 15 खंभे टूट गए हैं, जिन्हें बदलने के लिए 40 कर्मियों की एक टीम लगाई गई है । एसडीओ पिहानी विशाल वर्मा, एसडीओ सवायजपुर शशांक मौर्य, जेई सवायजपुर ग्रामीण सरफराज अहमद सहित पूरी टीम पोल बदलने के कार्य में जुटी है। मंगलवार देर शाम आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।

फोटो-35- इस्लामगंज पवार हाउस पर पैनल की जांच करता कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें