फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसएनसीयू के बाहर बदहाल इंतजाम, प्यासे परिजन भटकने को मजबूर

विज्ञापन
फोटो- 30- एसएनसीयू वार्ड के बाहर खराब रखा वाटर कूलर व फर्श पर बैठे तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड के बाहर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है। दावों के बावजूद हालात अब भी जस के तस हैं। इसका खामियाजा वार्ड में भर्ती नवजातों के परिजन को उठाना पड़ रहा है। वार्ड के बाहर लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है और तीमारदारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

एसएनसीयू वार्ड के बाहर तीमारदारों की सहूलियत के लिए लगाया गया वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में वाटर कूलर खराब होने की वजह से परिजन को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को बाहर से महंगे दामों पर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं या फिर अस्पताल परिसर में लगे नलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
कई बार शिकायत के बाद भी वाटर कूलर दुरुस्त नहीं कराया गए। इतना ही नहीं तीमारदारों के बैठने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण परिजन को 24 घंटे फर्श पर बैठकर या लेटकर ही अपने बच्चों की निगरानी करनी पड़ रही है। नवजात शिशुओं की नाजुक हालत के कारण परिजन वार्ड के बाहर ही बैठे रहते हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से उनके बैठने या आराम करने की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन



तीमारदार बोले
-रामापुर निवासी रीना देवी ने बताया कि बच्चा पिछले चार दिनों से एसएनसीयू में भर्ती है। बाहर लगा वाटर कूलर खराब होने से पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।

-हरपालपुर के अमित ने कहा कि अस्पताल में दिनभर रहना पड़ता है लेकिन बैठने और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। छोटे बच्चों के साथ आने वाले परिजन को सबसे अधिक परेशानी होती है।

एसएनसीयू के बाहर खराब पड़े वाटर कूलर की जानकारी मिली है। संबंधित एजेंसी को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार करवाया जाएगा। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें