फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकार में पॉलीटेक्निक के छात्र ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकार निवासी संजय (18) पुत्र रामबक्श अमेठी जनपद के बछरावां में स्थित संजय गांधी पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार को वह अपने गांव टिकार आया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय का अपनी मां छोटी बिटिया से बुधवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद संजय कमरे में चला गया और मां की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। देर तक संजय नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसे घर में तलाशा तो शव फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

घटना के समय पिता घर पर नहीं था। रामबक्श पंचायत राज विभाग के अधीन सफाई कर्मी के पद पर तैनात है और उसकी नियुक्ति ग्राम बेड़ीजोर में है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामबक्श ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन

पहली पत्नी के घर छोड़ कर चले जाने के बाद उसने पीलीभीत निवासी छोटी बिटिया से शादी की और उससे एक पुत्र है। संजय की पहली पत्नी से पुत्र था। अरवल के प्रभारी निरीक्षक जनार्दन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरेलू कलह में घटना हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें