फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर आगमपुर पुलिया के निकट गुरुवार की देर शाम टैंकर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आंझी निवासी केशराम (45) पुत्र बटेश्वर खेती करता था। गुरुवार देर शाम वह आंझी स्टेशन पर अपने पुत्र को छोड़कर बाइक से वापस गांव जा रहा था। रास्ते में शाहाबाद मझिला मार्ग पर आदमपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से उसकी मौके मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक टैंकर छोड़ कर भाग गया। शव की तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि चालक के बारे मेें पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें