फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने लखनऊ जाकर दी कल्याण को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जनपद के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के साथ लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए। सदर सांसद जय प्रकाश, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, मल्लावां-बिलग्राम विधायक आशीष सिंह आशू, संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल, सांडी विधायक प्रभाष कुमार और एमएलसी अवनीश सिंह ने भी शोक जताया।
सांडी में रविवार की सुबह मां मंगला देवी मंदिर में आयोजित हुई संघ की शाखा में शोकसभा हुई। इस दौरान जिला संघ चालक राकेश चंद्र शर्मा, विनय कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं राजकुमार राजपूत, विवेक कुशवाहा, रवि गुप्त, दिनेश चन्द्र गुप्त, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत, यदुनंदन लाल गुप्त, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव राजपूत, महिला मोर्चा नगर महामंत्री विन्देश्वरी शर्मा, आर्यसमाज प्रधान राजेश चंद्र पाठक आदि ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें