फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग विपक्ष से नहीं, हमसे लड़ रहा हैं-नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा नेता व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने पार्टी के अंदर अपने विरोधियों का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले में पार्टी के कुछ लोग विपक्ष से नहीं, हमसे लड़ रहे हैं। इसका कोई लाभ नहीं है। विपक्ष को कमजोर नहीं समझना चाहिए और सबको मिलकर भाजपा को जिताने के लिए विपक्ष से लड़ना चाहिए। वह सोमवार को वैटगंज स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जिले में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। कुछ ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन भी होगा। उन्होंने कहा कि संगठन व विधायकों-सांसदों की सहमति से ही ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी चयनित किए जाएंगे।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन और पुलिस सारे इंतजाम करे। प्रशासन और पुलिस से अपील है कि गुंडागर्दी न होने दें और आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का चयन पूरी निष्पक्षता से होगा, लेकिन इसमें कुछ बिंदुओं का ध्यान रखा जाएगा। यह देखा जाएगा कि ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में क्या सहयोग किया है।
उन्होंने कहा कि कुछ दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रमाणपत्र एकत्र करते घूम रहे हैं, ऐसा न करें। इससे खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिलेगा और अपराधी व दबंग दावेदार आसानी से प्रमाणपत्र हासिल कर लेंगे। प्रत्याशी चयन में इसको बिल्कुल भी प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें